जावेद अख्तर के मानहानि केस में कोर्ट नहीं पहुंची कंगना रनौत, जारी हो सकता है अरेस्ट वारंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में अभिनेत्री कंगना रनौत को व्यक्तिगत पेशी से छूट का अनुरोधमंगलवार को स्वीकार कर लिया और कहा कि अगर वह सुनवाई की अगली तारीख 20 सितंबर को पेश होने में विफल रहती हैं, तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा। याचिका पर सुनवाई शुरू होते ही कंगना के वकील ने अभिनेत्री के स्वस्थ नहीं होने का हवाला दिया और उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का अनुरोध किया। वकील ने अदालत के समक्ष एक चिकित्सा प्रमाण पत्र भी दाखिल किया और कहा कि अपने फिल्म के प्रचार के लिए यात्रा करने के दौरान उनमें ‘‘ कोविड-19 के लक्षण’’ दिखने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: किताब की अलोचना कर रहे लोगों को प्रियंका चोपड़ा का जवाब, कहा- किताब से कोई नाम नहीं हटाउंगी

उच्च न्यायालय की न्यायाधीश रेवती मोहिते डेरे ने आदेश में कहा कि कार्यवाही शुरू करने के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश में कोई प्रक्रियात्मक अवैधता या अनियमितता नहीं है। गौरतलब है कि अख्तर (76) ने रनौत के खिलाफ एक टीवी साक्षात्कार में कथित रूप से मानहानिकारक टिप्पणी करने तथा बेबुनियाद आरोप लगाने को लेकर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी।

मजिस्ट्रेट अदालत ने दिसंबर 2020 में, जुहू पुलिस को रनौत के खिलाफ अख्तर की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया था और फिर उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की। इस साल फरवरी में अभिनेत्री के खिलाफ समन जारी किया गया था। अख्तर ने अपनी शिकायत में दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद, बॉलीवुड में मौजूद एक कोटरी (अंतर-मंडली) का जिक्र करते हुए रनौत ने एक साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा था।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार