उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद बोले संजय राउत, शिवसेना के लिए 'कंगना रनौत' प्रकरण हो चुका है समाप्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के लिए कंगना रनौत ‘प्रकरण’ खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कंगना रनौत प्रकरण खत्म हो चुका है। हम इसे भूल चुके हैं। हम अब अपने दैनिक, सरकारी और सामाजिक कार्य में व्यस्त हो गए हैं।’’ राउत ने कहा कि उन्होंने पार्टी संबंधी कुछ कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: मेहनत की कमाई से बना आशियाना तोड़ दिये जाने के बाद, अब कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करवायी गयी 

मीडिया में कुछ खबरें आयीं जिसमें दावा किया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने प्रकरण पर नााखुशी जाहिर की। इस बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा यह ‘‘गलत सूचना’’ है। राउत ने कहा, ‘‘पवार साहब हों या सोनिया जी, नाखुशी जाहिर करने वाला बयान किसी ने नहीं दिया है।’’ शिवसेना और अदाकारा रनौत के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है।

प्रमुख खबरें

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक

MP Cabinet ने दी गोपाल-कृष्ण ग्राम योजना समेत 7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान

Creative Sensor Inc लगाएगी उत्तर प्रदेश में प्लांट, 1141 करोड़ का निवेश प्रस्ताव