कंगना रनौत ने भी ड्रग्स का सेवन किया था, उन्हें कब तलब करेगी एनसीबी: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को केन्द्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बॉलीवुड को जानबूझकर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के जरिये डराया जा रहा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बयान में यह भी पूछा कि एनसीबी अभिनेत्री कंगना रनौत को पूछताछ के लिये कब तलब करेगी जो खुद भी मादक पदार्थों का सेवन कर चुकी हैं और दूसरे लोगों को भी इन्हें लेने को मजबूर कर चुकी हैं। केन्द्रीय एजेंसी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में आठ चीनी मिलों ने खरीदा 3.09 करोड़ का गन्ना, 31.29 लाख क्विंटल चीनी का किया उत्पादन

उन्होंने पूछा, एनसीबी कंगना रनौत को पूछताछ के लिये कब बुलाएगी, जो खुद भी मादक पदार्थों का सेवन कर चुकी हैं और दूसरों को भी ऐसा ही करने के लिये मजबूर कर चुकी हैं? अब तो वह मुंबई भी लौट आई हैं। सावंत ने कहा कि रनौत की एक वीडियो क्लिप बीते कई महीनों से सोशल मीडिया पर घूम रही है, जिसमें वह मादक पदार्थों के सेवन की बात स्वीकार कर रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, उनके मित्र अध्ययन सुमन ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि कंगना ने उन्हें मादक पदार्थों के सेवन के लिये मजबूर किया था। दोनों वीडियो सार्वजनिक हो चुकी हैं। कंगना भी सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं कि उनके पास बॉलीवुड-मादक पदार्थ संबंध के बारे में जानकारी है। तो फिर एनसीबी उनकी बातों को गंभीरता से क्यों नहीं लेती? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को अभिनेत्री से कहना चाहिये कि वह एनसीबी के साथ जानकारी साझा करें। सावंत ने भाजपा पर महाराष्ट्र की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी को लोगों से माफी मांगनी चाहिये। कांग्रेस और राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के सहयोगी दल हैं।

प्रमुख खबरें

Iran के Bushehr Plant पर हमला, क्या America दुनिया को परमाणु तबाही की ओर धकेल रहा है?

NEET scam: CJP का 20 जुलाई को संसद मार्च, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग

Vanakkam Poorvottar: Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ Assam ने छेड़ा सबसे बड़ा अभियान, अब तक 228 KM से अधिक क्षेत्र में कंटीली बाड़ लगाई

दरभंगा में Sugar Farmers की बढ़ेगी आमदनी, अब खेत तक पहुंचेंगे Government अधिकारी