जब कंगना रनौत के हीरो बन गये थे उनकी जिंदगी के असली विलेन, फिर भी नहीं हारी कंगना

By रेनू तिवारी | Jan 10, 2019

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तर देने जा रही है। झांसी की रानी की तरह ही कंगना रनौत की भी जिंदगी निडर और बेबाक रही है। ये टाइटल कंगना की जिंदगी को काफी मेच करता है। कंगना रनौत की जिंदगी शुरूआत से ही काफी संघर्ष और उथल-पुथलभरी रही। आइये आज इस खाल रिपोर्ट में जानते है कंगना रनौत की जिंदगी के अनसुलझे पहलू- 

7 साल का ‘एकतरफा’ प्यार - 

7 फेरे लेने से दो ज़िंदगियां एक हो जाती हैं... लेकिन सात साल साथ रहने के बाद कंगना... रितिक के लिए मनोरोगी बन गई हैं...

तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी कंगना ने माना कि वो रितिक के साथ रिलेशनशिप में थीं।  अपने संबंधों के लेकर एक निजी टीवी चैनल पर कई बातें कही हैं उन्होने कहा की हमारा रिश्ता 2014 में खत्म हो गया था। हालांकि कंगना ने ये भी बताया कि वो सुजैन से रितिक के तलाक के बाद उनसे शादी करना चाहती थी। लेकिन रितिक शादी की बात सुनकर पीछे हट गए.जब मैंने ट्वीटर पर 'silly ex' लिखा, तब रितिक ने मुझे लीगल नोटिस भेजा था कि मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनसे माफी मांगनी चाहिए। मैं पूछती हूं कि उन्हें कैसे पता कि मैं वो 'silly ex' वही हैं? इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया था कि वह पोप को डेट कर सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं। उन्होंने मुझे यहां तक धमकी दी कि वो मेरी तस्वीरें और वीडियो लीक कर देगा। 

कंगना और ऋतिक के बीच का विवाद? 

25 जनवरी, 2016 को एक ख़बर आई कि ऋतिक रोशन के कहने पर 'आशिकी-3' फ़िल्म में कंगना की जगह सोनम कपूर को रख लिया गया है। इसके बाद कहा गया कि काइट्स और कृष-3 में काम कर चुके कंगना और ऋतिक के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। 27 जनवरी, 2016 को एक अख़बार ने कंगना से आशिकी-3 से हटाए जाने की बात पूछी तो उन्होंने कहा था, ''हां, चारों तरफ़ ऐसी अफवाह है। यहां तक कि गूंगा गधा भी बता सकता है कि ये अफ़वाहें कहां से आ रही हैं। मुझे नहीं पता कि ये फालतू की बातें क्यों आपको आकर्षित करती हैं। मेरे लिए यह चैप्टर बंद हो गया है और मैं गड़े मुर्दे को नहीं उखाड़ना चाहती।'' इसके बाद से ही कंगना और ऋतिक के बीच विवाद की शुरुआत हुई जो अब तक जारी है। ऋतिक, कंगना से प्रेम संबंध को नकारते रहे हैं।

मुंबई की बारिश में कंगना और आदित्य पंचोली की मुलाकात

कंगना के बॉलीवुड में कदम रखने के साथ उनका नाम अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि्क आदित्य ने कंगना के लिए एक घर भी खरीदा था। लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां बढीं और ये रिश्ता खत्म हो गया। आदित्य एक इंटरव्यू में कंगना और उनकी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, जब मैं कंगना से मिला था तो उनके पास एक पैसा नहीं था। मैंने उन्हें पहली बार मुंबई की बारिश में रोड़ पर देखा था। कंगना उस समय नर्वस ब्रेकडाउन के कगार पर थीं। कंगना आशा चंद्रा एक्टिंग इंस्टिट्यूट के एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी थीं। अचानक से वह मेरे पास आई और मुझे हाय बोलीं.उन्होंने अपना नाम कंगना बताया, तब मुझे याद आया कि मेरे दोस्त ने मुझे कंगना की मदद करने को कहा था। इस मुलाकात के बाद कंगना लगातार मुझे फोन करने लगीं। वह मुझे अक्सर मिलने के लिए कहती थीं. शुरुआत में वह एक प्यारी-सी छोटे शहर की लड़की थी और मैं उनके प्यार में पड़ गया था।

कंगना ने मुझ पर काला जादू किया 

इसके बाद कंगना का नाम अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अभिनेता अध्ययन सुमन के साथ भी जोड़ा गया। कंगना ने अध्ययन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ''मैंने और अध्ययन ने अपने रिश्ते को लेकर बात की इस रिश्ते को छोड़ने का फैसला उसी का था, ये मेरे लिए एक बड़ा झटका था।'' वही रितिक-कंगना विवाद में रितिक का पक्ष लेते  कहा है कि उनका दर्द वह अच्छे से समझ सकते हैं क्योंकि वह भी इससे गुजर चुके हैं। अध्ययन ने कंगना के बारे में एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह काला जादू करती थीं। उन्होंने बताया, 'जब मैं कंगना के साथ था तो वह मुझे एक पल्लवी नाम की ज्योतिषी के पास ले गईं। उसने बताया कि मेरा समय सही नहीं चल रहा है और इसे सुधारने के लिए मुझे पूजा करनी होगी. इसके लिए कंगना ने मुझे रात को 12 बजे अपने घर बुलाया। कंगना के अपार्टमेंट में एक गेस्ट रूम है. उस गेस्ट रूम को उन्होंने पूरी तरह काले कपड़े से ढक रखा था और वहां भगवान की बहुत सी मूर्तियां भी थीं। तभी कंगना ने मुझे उस कमरे बंद कर दिया और कुछ मंत्रों को पढ़ने के लिए कहा। मैं बहुत डर गया था और मैंने बिना मंत्र पढ़े ही बोल दिया कि मैंने मंत्र पढ़ लिए. इसके कुछ दिन बात ज्योतिषी पल्लवी से मुझे रात को 12 बजे शमशान घाट में जाकर कुछ चीजों को फेंकने के लिए बोला. मैं यह सुनकर सन्न रह गया और मैंने ऐसा नहीं किया।' 

एक शादी शुदा आदमी के साथ इन्वॉल्ब होना मेरी गलती थी

आपको बता दें अभिनेता अजय देवगन के साथ भी कंगना रनौत का नाम जोड़ा गया। कंगना और अजय ने वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में एक साथ काम किया था। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कबूल की थी कि एक शादी शुदा आदमी के साथ इन्वॉल्ब होना मेरी गलती थी। 

कंगना रनौत बॉलीवुड आउटसाइडर हैं. आज वो जिस मुकाम पर हैं उन्हें वहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करने पड़े हैं। घर में पिता से झगड़ा करना पड़ा, समाज के ताने सहे और फिर बॉलीवुड में आकर लंबा संघर्ष किया। आज कंगना बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसस में शुमार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए 13 से 15 करोड़ रुपये तक की फीस ली है।

राणावत तीन नेशनल फिल्म अवार्ड की हक़दार रह चुकी है  फैशन (2008) के लिये बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और क्वीन (2014) के लिये बेस्ट एक्ट्रेस और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) के लिये भी बेस्ट एक्टर का अवार्ड उन्हें मिला था। इसके साथ ही वे चार फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुकी है : गैंगस्टर (2006) के लिये बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड, फैशन (2008) के लिये बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड, क्वीन (2014) के लिये बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) के लिये बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) अवार्ड।

इतने अवार्ड जितने के बाद और करियर के ग्राफ को शिखर तक पहुचने के बाद भी कंगना की जिंदगी में प्यार की कमी हमेशा रही.. ये है सक्सेस कंगना की अनसक्सेस को लव स्टोरी..

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !