एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर कंगना रनौत ने शेयर की यह तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2021

मुंबई। एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ एक अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर पेज पर सोमवार को नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज की तारीख की जानकारी दी गई। इस फिल्म में कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भूमिका निभा रही है।

इसे भी पढ़ें: करण जौहर ने विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का पहला पोस्टर किया जारी

ट्वीट में कहा गया, ‘‘सोहमरॉकस्टार इंटरटेनमेंट की फिल्म ‘धाकड़’, भारत की पहली महिला नीत मेगा एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें कंगना रनौत काम कर रही हैऔर यह एक अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।’’ इस फिल्म का निर्देशन रजनीश राजी घई कर रहे हैं और इसके निर्माता सोहैल मकलाई हैं।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस नेता ही कांग्रेस की राम मंदिर के प्रति डरावनी सोच को कर रहे बेनकाब!

अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने काटी अपनी जीभ, अस्पताल में भर्ती

Noida में दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

निखिल चौधरी रेप केस मामले में हुए बरी, BBL में खेलते आ सकते हैं नजर