Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं Kangana Ranaut, पुष्प वर्षा के दौरान लगाए Jai Shree Ram के नारे

By एकता | Jan 22, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने पर अभिनेत्री काफी उत्साहित नजर आयीं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। ये आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा की गयी पुष्प वर्षा के दौरान का है।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

इसे भी पढ़ें: भारत की संस्कृति और इसकी पहचान के अभिन्‍न अंग हैं भगवान राम, अयोध्या में बोले Arun Govil

कंगना रनौत ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'राम आ गए।' अभिनेत्री के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम और लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थीं। वीडियो से पहले कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी। तस्वीरों में अभिनेत्री राम मंदिर के आगे खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्री राम की…जय श्री राम।'

प्रमुख खबरें

NGT का Delhi Govt को कड़ा आदेश: बिना PUCC वाली सरकारी गाड़ियों पर तुरंत Action लें और चालान काटें

Bengaluru से पकड़ा गया 2 करोड़ की धोखाधड़ी का वांछित आरोपी, EOW ने की कार्रवाई

Trump की धमकी के बीच अचानक रूस पहुंचे जयशंकर का धमाका, पुतिन को दिया मोदी का सीक्रेट मैसेज!

Bangladesh में 2024 के जनविद्रोह केस में 3 Journalists को ट्रायल तक जेल में रखने का आदेश