Kangana Ranaut ने नीली साड़ी में भाई अक्षत संग मनाया Raksha Bandhan, शेयर कीं पूजा की तस्वीरें

By एकता | Aug 28, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कंगना नीले रंग की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं और वह अपने भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: हर जगह एक जैसे कपड़े सही नहीं... Kriti Sanon के लुक विवाद पर बोलीं Madhu Chopra

भाई के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

कंगना ने तस्वीरों के साथ अपने भाई के लिए एक बहुत ही भावुक मैसेज लिखा। उन्होंने कहा, "मेरे प्यारे भाई, मैं भगवान से दुआ करती हूं कि आपकी कलाई पर बांधी यह प्यार की राखी हमेशा आपकी रक्षा करे। आप हमारे माता-पिता की सेवा करें, परिवार की इज्जत बढ़ाएं, अपनी पत्नी का ध्यान रखें, बच्चों की रक्षा करें और अपनी जिंदगी में हमेशा खुश रहें।" आगे उन्होंने लिखा कि वह अपने भाई को हमेशा सेहतमंद और कामयाब देखना चाहती हैं और उन्हें अपने भाई में माता-पिता की झलक दिखती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के बचपन की अनदेखी फोटो आई सामने, रक्षाबंधन पर बहन ने लिखा इमोशनल नोट

कृति सेनन पर कसा था तंज

कंगना का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब एक्ट्रेस कृति सेनन अपने एक ज्वेलरी ऐड के कपड़ों को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। उस रक्षाबंधन स्पेशल ऐड में कृति ब्रालेट और स्कर्ट पहने नजर आई थीं, जिस पर सोशल मीडिया के कई लोगों ने हिंदू त्योहार के मौके पर ऐसे कपड़े पहनने को लेकर आपत्ति जताई थी। कंगना ने इस पोस्ट के जरिए कृति के उसी लुक पर तंज कसा है।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन