कंगना रनौत ने नये पोस्टर के साथ शेयर की फिल्म धाकड़ की रिलीज डेट

By रेनू तिवारी | Jan 18, 2021

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ को लेकर काफी समय से चर्चा है। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन खत्म होने के बाद मुंबई में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू की। कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्म धाकड़ का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में उन्हें काले रंग की स्पेगटी और शॉर्ट्स में काफी ज्यादा गुस्सैल लुक में दिखाई दे रही है, क्योंकि वह अपने हाथ में एक तलवार पकड़े हुए किसी की हत्या कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: तांडव विवाद: सैफ अली खान की वेब सीरीज पर क्यों हो रहा 'तांडव', जानें पूरा मामला 

उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। यह इस साल 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना ने पिछले साल अगस्त में फिल्म के टीज़र को रिलीज किया था, जिसमें उन्हें लारा क्रॉफ्ट से प्रेरित लुक में दिखाया गया था, जब वह एक जलते हुई शहर से गुज़र रही थीं, उनके माथे से खून टपकने के साथ मशीन गन से फायरिंग हो रही थी। एक्ट्रेस वर्तमान में मध्य प्रदेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर