Tejashwi Yadav के नाम को लेकर Kangana Ranaut की फिसली जुबान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2024

अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने एक चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधने के इरादे से गलती से अपनी ही पार्टी के सहयोगी तेजस्वी सूर्या का नाम ले लिया।

रनौत ने कहा, ‘‘बिगड़े हुए शहजादों की एक पार्टी है, चाहे वह राहुल गांधी हों, जिन्हें चांद पर आलू उगाने हैं; तेजस्वी सूर्या हों, जो गुंडागर्दी करते हैं, मछली उछाल-उछाल के खाते हैं।’’

रनौत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से सांसद हैं और उसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं, जबकि तेजस्वी यादव राजद नेता हैं। तेजस्वी यादव हाल में एक वीडियो क्लिप पोस्ट करने के बाद भाजपा के निशाने पर आ गए थे, जिसमें वह नवरात्र के दौरान मछली खाते नजर आए।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: Kailash Yatra पर गए तमिलनाडु के 21 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे

Palamu में 2.20 करोड़ रुपये का Ganja बरामद, Jharkhand पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा

Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

DRI ने Bengaluru और पुणे में जब्त की 18 किलो नशीली दवाएं, चार गिरफ्तार