अब अपनी खुद की Biopic बनाएंगी कंगना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही अपने जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्देशन करेंगी। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि फिल्म खुद के प्रचार पर आधारित नहीं होगी। फिल्म की पटकथा का लेखन फिल्म ‘बाहुबली’ के लेखक केवी विजयेंद्र ने किया है। उन्होंने कंगना की हालिया रिलीज फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की पटकथा भी लिखी थी। कंगना के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर-नवंबर में शुरू होगी। 

कंगना ने इस बारे में एक बयान जारी कर कहा, "मैं अपने जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन करने जा रही हूं, लेकिन यह प्रचार वाली फिल्म नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं अपने आस-पास के लोगों के प्यार से उत्साहित हूं, जिन्होंने कभी मुझमें भेद नहीं किया, बल्कि जैसी मैं हूं वैसा ही स्वीकार किया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह