नेपोट‍िज्म पर कंगना के ऑन स्क्रीन पति के राय बिलकुल अलग, कहा-अपने बच्चे को सपोर्ट क्यों नहीं करूंगा?

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2020

फिल्म उद्योग में वर्तमान में भाई-भतीजावाद पर चल रही उग्र बहस के बीच, कुछ हस्तियों ने इस मामले पर स्पष्ट राय बनाई है। बंगाली अभिनेता जीशु सेनगुप्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अंदरूनी बनाम बाहरी सितारों को मौका देने की बहस पर अपनी राय दी हैं। उनके अनुसार अगर कोई प्रतिभाशाली है तो उन्हें इंडस्ट्री हमेशा मौका देती हैं। उनके अनुसार अपने बच्चों को सपोर्ट करना कहां से बुरा हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की फैन ने की सारी हदें पार! छिछोरे देखते-देखते लगा ली घर के पंखे से फांसी

अभिनेता जिशु सेनगुप्ता ने कहा कि वह आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन को प्रतिभाशाली अभिनेता मानते हैं। "और मैंने एक भी प्रतिभाशाली व्यक्ति को नहीं देखा है जिसमें प्रतिभा हो और वह काम से बाहर हो। अगर स्टार किड की बात करें तो क्या आलिया एक बुरी अदाकारा है? मैं उन्हें शानदार एक्ट्रेस मानता हूं। क्या रणबीर कपूर एक बुरे अभिनेता हैं? मुझे वह शानदार लगते है। ऋतिक रोशन? मुझे वह भी शानदार प्रतिभाशाली लगते हैं। मुझे टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्में देखना बहुत पसंद है। मुझे यह पसंद है। यदि आप उन अभिनेताओं का नाम लेते हैं जो इनसे परे है तो उन स्टार किड्स की लिस्ट काफी लंबी हैं ऐसे में तो भाई-भतीजावाद कहाँ है?

आपको बता दें कि अभिनेता जिशु सेनगुप्ता विद्या बालन के साथ फिल्म शकुंतला देवी में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी बंगाली सिनेमा के अभिनेता कई फिल्मों में  सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म मण‍िकर्ण‍िका में भी काम किया था। 

प्रमुख खबरें

कानून तोड़ने वाले बच्चों के नाम Internet पर सार्वजनिक न हों: प्रधान न्यायाधीश

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ और घटस्थापना: शक्ति आराधना का पावन पर्व

11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आयेगी माता रानी, शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग

Sajjala Ramakrishna Reddy ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर Legal War Room बनाएगी YSRCP