कंगना और राजकुमार राव की ''जजमेंटल है क्या'' होगी सुपरहिट!

By रेनू तिवारी | Jul 03, 2019

कंगना रनौत की फिल्में लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर खास कमान नहीं दिखा रहीं थी, लेकिन अब आप अपना दिल थाम लीजिए क्योंकि कंगना एक बार फिर अपने अंदाज में लौट आई हैं। क्वीन की  जोड़ी यानी कंगना रनौत और राजकुमार राव एक बार फिर साथ में नजर आ रहे हैं। 

कंगना रनौत और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कंगना को नये अवतार देख कर लग रहा है तन्नु वापस लौट आई है। सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पूरा ट्रेलर कन्फ्यूजन से भरा है लेकिन सस्पेंस भी बरकरार हैं। ट्रेलर इतना शानदार है कि लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है फिल्म की कहानी को जानने की। 

सोशल मीडिया पर छाई 'जजमेंटल है क्या' 

सोशल मीडिया पर ट्रेलर की लोग खूब तारिफ कर रहे हैं। 2 जुलाई को देर रात फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया जिसके बाद 10 बजे तक इस ट्रेलर को लगभग 4 मिलियन लोग देख चुके हैं। कंगना रनौत और राजकुमार राव की एक्टिंग को फैंस ने जबरदस्त कहा है। फिल्म में जिस थ्रिलर फिल्म में बीच-बीच में कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है। नीचे लिखे कमेंट में आप देख सकते है- 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत के साथ ‘‘जजमेंटल है क्या’’ में काम करके काफी मजा आया: प्रकाश कोवेलामुदी

ट्रेलर की कहानी

फिल्म की कहानी डबल मर्डर पर आधारित है इस केस की पड़ताल में पुलिस काफी उलझ गई है। पुलिस के नजरों में बॉबी (कंगना रनौत) या केशव (राजकुमार राव) में से कोई एक कातिल है, लेकिन दोनों से पूछताछ करने में पुलिस कन्फ्यूजन हो गई है। फिल्म में सतीश कौशिक भी अहम रोल में हैं। ट्रेलर देखने के बाद लोग भरोसे के साथ कह रहे हैं कि कंगना और राजकुमार की ये फिल्म सुपरहिट होगी।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील