बॉलीवुड में बना मां-बेटी का रिश्ता! रेखा ने स्टेज पर गले लगा कर कहा, कंगना जैसी होती मेरी बेटी

By रेनू तिवारी | Jan 15, 2019

बॉलीवुड के खुबसूरत अदाकारा कंगना रनौत इस समय अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी के प्रमोशन मे जुटी हैं ये फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही हैं। कंगना के बारे में कहा जाता हैं वो चाहे जितना भी बिजी हो लेकिन अपने टाइम टेबल के कामों को पूरा जरूर करती हैं और इसी लिए वो अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर वो एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची।

इस अवॉर्ड फंक्शन में कंगना बेहद ही खूबसूरत दिख रही थी। कंगना ने काले और सुनहरे बर्डर वाली कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। ये साड़ी कंगना को रेखा ने ही गिफ्ट की थी ऐसा कहा जा रहा हैं। वहीं रेखा ने भी अपने सदाबहार अंदाज में नजर आई रेखा ने सुनहरी बनारसी साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वो कहर ढ़ा रही थी।

रेखा ने अपने हाथों से कंगना को अवॉर्ड दिया। इसके बाद स्टेज पर ही रेखा ने कंगना को अपने गानों पर डांस स्टेप सिखाए। रेखा ने सॉन्ग 'इन आंखों की मस्ती के' और 'परदेसिया' पर कंगना को नचवाया । दो स्टार्स को साथ में डांस करता देख दर्शक झूम उठे। 

इसके अलावा दोनों मराठी गाने पर भी डांस करती दिखीं। अवॉर्ड शो में सरोज खान भी पहुंची थीं। रेखा और कंगना दोनों ही सरोज के पास उनसे मिलने पहुंचीं।

इस अवॉर्ड फंशन के दौरान रेखा ने खुल कर अपना प्यार कंगना पर बरसाया है और इस दौरान उन्होंने कंगना को लेकर ऐसी बात कही है, जिसके बारे में खुद कंगना ने भी कभी नहीं सोचा होगा।

रेखा ने सबके सामने यह बात कही कि वह कंगना के काम को बेहद पसंद करती हैं और वह उनकी फैन रही हैं। रेखा ने सबके सामने यह बात कही कि अगर उनकी बेटी होती तो वह कंगना की तरह ही होती। वह कंगना को इस कदर प्यार करती हैं। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक