कोरोना से ठीक होने के बाद फिर बढ़ी कनिका कपूर की मुश्किलें, पुलिस करेगी पूछताछ

By रेनू तिवारी | Apr 08, 2020

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही लगातार चर्चा में है। कनिका कपूर को लेकर काफी विवाद हुआ क्योंकि कनिका ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने का बाद देर से बताई। 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी कनिका कपूर 10 दिन तक संक्रमित होकर मुबई से उत्तर प्रदेश घूमती रही और पार्टी करती रही। कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी कनिका कपूर ने 20 मार्च को दी थी तब से वह लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थी। अब कनिका ठीक होकर अपने घर चली गयी हैं। कनिका कपूर भले घर चली गई हो लेकिन उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है।

इसे भी पढ़ें: शक्तिमान 2 के लिए टाइगर श्रॉफ का नाम फैंस ने किया फाइनल! जानिए मुकेश खन्ना ने क्या कहा?

लखनऊ पुलिस कनिका से पूछताछ करने की योजना बना रही है। कनिका ने होली के दौरान कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खूब पार्टियां की थी। कनिका कपूर पर वायरस फैलाने के आरोप में IPC की धारा 269-270 के तहत केस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: दूरदर्शन पर रामायण प्रसारण को लेकर उठे सवाल, जानें किस बात को लेकर खड़ा हो गया बवाल

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण यहां संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती गायिका कनिका कपूर की लगातार दो रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद उन्हें सोमवार सुबह अस्पताल से छुटटी दे दी गयी। हालांकि संक्रमण मुक्त होने के पश्चात अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी कनिका की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं क्योंकि पृथक वास की उनकी अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मामलों में उनसे पूछताछ कर सकती है।

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आर.के. धीमन ने बताया कि दो दिन पहले कनिका कपूर की रिपोर्ट में वह संक्रमित नहीं पाई गई थीं, जिसके बाद रविवार शाम एक बार फिर उनकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि कनिका कपूर को सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन उन्हें अभी कुछ दिन विशेष सावधानी बरतनी होगा। कनिका कपूर को अभी अपने घर पर 14 दिन पृथक वास में रहना होगा। कपूर लगातार चार जांच रिपोर्टों में संक्रमित पाई गई थीं। पांचवीं और छठी रिपोर्ट में वह संक्रमण मुक्त पाई गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल