कन्नड़ अभिनेता Chetan Chanddrra भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल, सोशल मीडिया पर खून से लहूलुहान तस्वीर शेयर की

By रेनू तिवारी | May 13, 2024

कन्नड़ अभिनेता चेतन चंद्रा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक दिल दहला देने वाली घटना साझा की। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके चेहरे से लेकर कपड़ों तक खून नजर आ रहा है. वीडियो में चेतन को कन्नड़ में बोलते हुए और पूरे हादसे का खुलासा करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने इस वीडियो के जरिए न्याय की भी गुहार लगाई है।

 

इसे भी पढ़ें: पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही एक्शन दृश्यों वाली फिल्मों में काम करूंगा: Shreyas Talpade


एक्टर पर जानलेवा हमला

आपको बता दें कि कन्नड़ अभिनेता चेतन चंद्र्रा 'राजधानी' और 'जरासंध' जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह कल रात अपनी मां को मंदिर लेकर गए थे। लेकिन जब वह दर्शन कर लौट रहे थे तो करीब 20 लोगों ने कथित तौर पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। एक्टर के मुताबिक, वे उन्हें लूटने की कोशिश कर रहे थे। सबसे पहले नशे में धुत एक शख्स ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद कई लोगों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद कगालीपुरा के पास एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ और उन पर हमला कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर घायल दिख रहे हैं और उनकी नाक भी टूटी हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक्टर ने न्याय की मांग पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

 

इसे भी पढ़ें: फिल्म बॉर्डर की कास्ट के Pooja Bhatt और Sunil Shetty फिर साथ आएंगे नजर, ओटीटी पर आने वाली एक्शन थ्रिलर के बारे में जानें सब कुछ


कौन हैं चेतन चंद्रा?

आपको बता दें कि चेतन चंद्रा केबी रामचंद्र और बीएन अनुसूया के बेटे हैं। केबी रामचन्द्र मलेशिया में माइनिंग इंजीनियर हैं। चंद्रा इंफॉर्मेटिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में फिल्म 'पीयूसी' से की थी, हालांकि उन्हें सफलता 2010 में आई फिल्म 'प्रेमिज्म' से मिली। फिलहाल एक्टर के साथ हुए इस हादसे ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AFC Asian Cup: Australia में नई कोच के साथ भारत की अग्निपरीक्षा, World Cup पर नजरें

UEFA Conference League: Crystal Palace और Fiorentina की रोमांचक जीत, Round of 16 में बनाई जगह।

UEFA Conference League में बड़ा उलटफेर, Crystal Palace शान से तो Fiorentina मुश्किल से पहुंची Last 16 में।

Playoff की रेस में Anaheim Ducks की बड़ी चुनौती, 7वीं घरेलू जीत के लिए Winnipeg Jets से होगी भिड़ंत।