Kannada Cinema के एक्टर दिलीप राज नहीं रहे, 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक ने ली जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2026

कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 47 वर्ष के थे। कन्नड़ फिल्म जगत में दो दशक से अधिक समय से जुड़े रहे राज, छोटे पर्दे से लेकर सिनेमा तक दोनों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे।

टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राज ने फिल्म ‘‘बॉयफ्रेंड’’ से बड़े पर्दे पर पदार्पण किया। इन वर्षों में उन्होंने ‘टोनी’, ‘ऑर्केस्ट्रा मैसूरु’ और ‘यू टर्न’ सहित कई कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है। राज के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल