Kannauj में वकील की हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त अमोल दीक्षित और मां मुन्नी देवी पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 10, 2026

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की हत्या के मुख्य आरोपी और उसकी मां को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। छिबरामऊ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कपिल दुबे ने बताया कि मंगलवार को मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित को दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपी की मां मुन्नी देवी को भी विशुनगढ़ रोड पर ग्राम कुंवरपुर बनवारी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दीपावली की शाम विवाद की शुरुआत मारपीट से हुई थी।

इसकी शिकायत करने वादी अंकित चतुर्वेदी अपने भाई अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी, दीपक पाठक और अभिषेक के साथ अमोल के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां अमोल ने गाली-गलौज करते हुए अनुज चतुर्वेदी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में छिबरामऊ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Punjab में Parali जलाने के मामले 5,000 पार, तरनतारन और फिरोजपुर सबसे आगे

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर US की अपील, G7 देशों से नहीं मिला ठोस समर्थन

Strait of Hormuz में सुरक्षित जहाजरानी सुनिश्चित हो, MEA ने नाविकों पर हमलों के बीच उठाई मांग

Ranchi में Nisha Bhagat आत्महत्या मामले पर BJP का प्रदर्शन, की CBI जांच की मांग