Kannauj पुलिस ने कार से जब्त किया 15 करोड़ का Gold, अखिलेश ने उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी के दौरान 10.026 किलोग्राम सोना बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ 39 लाख रुपये है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख एवं कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने पुलिस पर बरामद सोने की कुछ ईंटें ‘‘गायब’’ करने का आरोप लगाया है।

संदेह होने पर कार की तलाशी ली गई, जिसमें एक बैग से सोने की 10 ईंटें मिलीं। दोनों कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा सके। पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के अधिकृत स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता से जांच कराई, जिसमें इसके 24 कैरेट सोना होने की पुष्टि हुई।

बरामद सोना 10.026 किलोग्राम था। पुलिस ने जीएसटी विभाग की टीम को भी बुलाया। टीम ने प्रथम दृष्टया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की तस्करी की आशंका जताई और मामले की विस्तृत जांच सीमा शुल्क विभाग से कराने की बात कही।

अधिकारी ने बताया कि बरामद सोना सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है। इस बीच अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर आरोप लगाया कि पुलिस ने 16 सोने की ईंटें ‘‘गायब’’ कर दीं। उन्होंने कहा, “दस दिखाया, सोलह गटकाया, ‘भाजपा’ की पुलिस की माया।” यादव ने कहा, ‘‘कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुई दुर्घटना में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार टक्कर लगने के बाद जब कार सवार भागने लगे तो पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ा और तलाशी के दौरान गाड़ी से एक-एक किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन दिखाए गए केवल 10 किलो के बिस्कुट।’’ यादव ने कहा, ‘‘अब ध्यान ये रखना है कि कहीं पुलिस दिखाए गए बिस्कुटों को भी ‘पीली धातु’ कहकर सरकारी हिसाब में दर्ज न कर ले और बाद में पीतल के बिस्कुट से बदलकर ये सारे सोने के बिस्कुट भी गटक न जाए।’’ उन्होंने कहा कि नेपाल से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली, यही है ‘‘डबल इंजन’’ सरकार के ‘‘धंधे’’ का असली रास्ता।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court के पंचायत चुनाव आदेश पर सपा-कांग्रेस ने BJP को घेरा

हैदराबाद T20I में Shai Hope का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया 247 रन का पहाड़

Booking.com Survey: होमस्टे और वेकेशन रेंटल को 87 प्रतिशत यात्री मानते हैं ज्यादा यादगार

BFI President Ajay Singh की कार्रवाई, Secretary General Pramod Kumar निलंबित