कानपुरः कोल्ड स्टोरेज मालिक समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2017

कानपुर। शिवराजपुर के कटियार कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव के बाद हुये विस्फोट मामले में कोल्ड स्टोरेज के मालिक समेत दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले तथा इलाके में तीन अन्य कोल्ड स्टोरेज की जांच के लिये जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय एक कमेटी गठित कर दी है। कोल्ड स्टोरेज के मलबा हटाने का काम आज भी जारी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि इस कोल्ड स्टोरेज की क्षमता आलू के डेढ़ लाख पैकेट रखने की थी लेकिन इसमें एक लाख 65 हजार पैकेट रखे जा चुके थे। इस कोल्ड स्टोरेज के पास लाइसेंस भी नहीं था। इसके बावजूद यह कैसे चल रहा था इसलिये विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये गये हैं। दुर्घटना में मरने वाले पांच मजदूरों में से चार बिहार के हैं।

उधर कानपुर के डीएम कौशल राज शर्मा के मुताबिक इस कोल्ड स्टोरेज के अलावा पास में बने तीन अन्य कोल्ड स्टोरेज की भी जांच के आदेश दे दिये गये हैं तथा यह कोल्ड स्टोरेज बिना लाइसेंस कैसे चल रहा था इसकी जांच के आदेश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं तथा दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा गया है। इस हादसे में मारे गये मजदूरों के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिलाने के लिये पत्र भेजा जायेगा। स्वीकृति मिलने पर इन्हें और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

उधर सीएमओ डॉ. प्रसाद ने बताया कि मेडिकल कालेज में भर्ती सभी आठ घायलों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल रात से अभी तक किसी भी घायल मजदूर की मौत की खबर नहीं है। डॉक्टरों की टीम घायलों पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि मलबा जब पूरी तरह से हट जाएगा तब इस बात का पता चलेगा कि मलबे में कोई और मजदूर दबा हुआ है या नहीं। कोल्ड स्टोरेज के बाहर अभी भी स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस डॉक्टरों की टीम के साथ तैनात हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आज शाम तक राहत और बचाव का काम पूरा हो जाएगा तथा मलबा पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से अधिक भारतीय लापता, ईशा फाउंडेशन के 77 सदस्य भी शामिल

BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम

Indore के राऊ में तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Nepal Flash Flood में 100 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 लापता