भारत-पाक मैच पर कपिल देव ने कहा- क्रिकेट बाद में, पहले स्कूल और कॉलेज खोलो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

नयी दिल्ली। महान हरफनमौला कपिल देव का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से उबरने के बाद स्कूल और कॉलेज खोलना युवा पीढी के लिये प्राथमिकता होनी चाहिये और कुछ समय के लिये खेलों की बहाली टाली जा सकती है। कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में खेल रद्द हो गए हैं। कपिल ने यूट्यूब चैनल ‘ स्पोर्ट्स तक’ से कहा ,‘‘ मैं वृहत तस्वीर देख रहा हूं। क्या आपको लगता है कि इस समय बात करने के लिये क्रिकेट ही बचा है। मैं बच्चों को लेकर चिंतित हूं जो स्कूल और कॉलेज नहीं जा पा रहे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं चाहता हूं कि पहले स्कूल खुलें। क्रिकेट और फुटबॉल बाद में होते रहेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: सात-आठ साल में तेंदुलकर के 100 शतक का रिकार्ड तोड़ सकता है कोहली: ब्रेट ली

प्रमुख खबरें

EC मार्च पर Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर हमला, कहा- यह ड्रामा कब तक चलेगा?

आसमान से दुश्मन पर नजर रखेगी ये तीसरी आंख, DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर किया HAPS का सफल ट्रायल

Cabinet ने दी 10,000 करोड़ रुपये के SME Growth Fund को मंजूरी

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी वोटिंग दर्ज