कपिल देव की बायोपिक 83 का FIRST LOOK रिलीज, दमदार दिखें रणवीर सिंह

By रेनू तिवारी | Apr 11, 2019

कपिल देव वो भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने भारत को पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप की जीत दिलाई थी। उस समय कपिल देव बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेटर का संचालन कर रहे थे। ये वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट की जन्मदाता टीम इंग्लैंड को हरा कर जीता था। इसके अलावा भी कपिल देव ने ऐतिहासिक पारियां खेली और क्रिकेट जगत में अपना नाम स्वर्णिम शब्दों में दर्ज करवाया हैं। बॉलीवुड में कप भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी की पर फिल्म बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष को दुनिया को दिखाया था।

कपिल देव वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं लेकिन डायरेक्टर कबीर खान ने कपिल देव की जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं। कपिल देव की बायोपिक का नाम 83 हैं। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पपर 83 फिल्म का पहला लुक जारी किया है। इस पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ग्राउंड पर नजर आ रही हैं और सभी पूरे जोश से भरे हुए दिख रहे हैं। फोटो के नीचे लिखा है 1 YEAR TO' 83 ।

इसे भी पढ़ें: युद्ध आतंकवाद के खिलाफ होना चाहिए, देश के खिलाफ नहीं: जॉन अब्राहम

बता दें कुछ दिन पहले फिल्म की पूरी टीम धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पहुंची थी जहां पर कपिल देव, रणवीर सहित सभी एक्टर्स को क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे थे। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।

प्रमुख खबरें

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग