By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2022
भुवनेश्वर| प्रख्यात हास्य कलाकार कपिल शर्मा और प्रसिद्ध अभिनेत्री-निर्देशक नंदिता दास ने बृहस्पतिवार को यहां ओडिशा के मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की। पटनायक और दोनों कलाकारों के बीच यह बैठक 15 मिनट तक चली।
पटनायक ने ट्वीट किया, अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा और फिल्म निर्माता नंदिता दास से मिलकर खुशी हुई, जिन्होंने भुवनेश्वर में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग से समय निकाला है।