By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020
मुंबई। मशहूर अदाकार कपिल शर्मा ने अपने ‘कपिल शर्मा शो’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी तो की है लेकिन उन्हें सेट पर शूटिंग के दौरान सामने दर्शकों की कमी खल रही है। मार्च में कोरोना वायरस महामारी के बाद शो की शूटिंग रोक दी गयी थी और इस बीच चैनल पर इसके पुराने एपिसोड दिखाये जाते रहे। शो की टीम ने जुलाई महीने में शूटिंग फिर शुरू की जिसमें कोविड-19 संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। शो की पुन: शुरूआत एक अगस्त को प्रसारण के साथ हुई और पहले एपिसोड में अभिनेता सोनू सूद मेहमान थे।