Kapil Sibal ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

नयी दिल्ली, एक अगस्त राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग पारंपरिक नीले से बदलकर केसरिया किए जाने की शनिवार को आलोचना करते हुए इसे ‘‘गिरते स्तर का एक और उदाहरण’’ बताया तथा कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम अपनी पारंपरिक नीली जर्सी के बजाय केसरिया रंग की जर्सी में नजर आएंगी। इस बदलाव पर पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं, जबकि हॉकी इंडिया ने इसे तकनीकी आवश्यकता बताते हुए इसका बचाव किया है।

संस्था ने कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से विचार-विमर्श के बाद इस जर्सी को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि यह फैसला उनकी जानकारी के बिना लिया गया। वहीं, महासचिव भोला नाथ सिंह ने इससे अलग रुख अपनाते हुए दावा किया कि ‘‘इस बदलाव की जानकारी सभी अधिकारियों को थी।’’ इस फैसले की वासुदेवन भास्करन, वीरेन रासकिन्हा, अजीत पाल सिंह और परगट सिंह जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी तीखी आलोचना की।

उनका कहना है कि इस तरह का फैसला दशकों में बनी टीम की पहचान को प्रभावित कर सकता है और इसकी कोई ठोस वजह समझ में नहीं आती।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir में कृषि क्रांति से बदलेगा भविष्य, CM Omar Abdullah ने IIMBue में दिया आर्थिक उन्नति का मंत्र

PM Modi के वीडियो पर OP Rajbhar का बड़ा बयान: भटक गए छात्रों को मुख्यधारा में लाना Government की जिम्मेदारी

Taipei Open: तन्वी शर्मा का आक्रामक खेल, मात्र 33 मिनट में दर्ज की जीत, अब Thuy Linh Nguyen से होगी खिताबी भिड़ंत

यहाँ Airbus भी नहीं उतर पाएगा कहने वालों को जवाब, Ram Mohan Naidu बोले- अब North Andhra करेगा दुनिया का स्वागत