Rajouri की घटना पर बोले Kapil Sibal, भगवान राम सोच रहे होंगे कि मेरी प्रजा को क्या हो गया?

By अंकित सिंह | Dec 26, 2023

राजौरी में सेना के दो वाहनों पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सेना के चार जवानों की शहीद होने के बाद, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि भगवान राम सोच रहे होंगे कि मेरे लोगों को क्या हुआ है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि राजौरी और पुंछ-- सेना की पूछताछ के बाद 3 नागरिकों की मौत, 5 घायल, अस्पताल में पड़े हैं। भगवान राम सोच रहे होंगे कि मेरी प्रजा को क्या हो गया! यही एकमात्र कारण नहीं है कि भगवान राम को आश्चर्य हो रहा होगा? उनका आदर किया जाता है लेकिन जो लोग उनका आदर करते हैं वे उनके उपदेशों को खो देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Congress ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलने पर आभार व्यक्त किया

इस बीच, पुंछ में, सोमवार को जिले में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए, जबकि डेरा की गली के जंगली इलाके में तलाशी अभियान जारी था, जहां पिछले हफ्ते सीमा पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के डेरा की गली के वन क्षेत्र में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। इससे पहले, रविवार को राजौरी में एक पुष्पांजलि समारोह में चार शहीद सैनिकों, नायक बीरेंद्र सिंह, राइफलमैन गौतम कुमार, नायक करण कुमार और राइफलमैन चंदन कुमार को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई।

प्रमुख खबरें

फिट रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट नहीं, आराम भी जरूरी! जानें रेस्ट डे के फायदे

प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा Bihar, राष्ट्रीय बैठक में बोले कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha

कांग्रेस ने 10 दिन के लिए बुक किया रामलीला मैदान, 1 नवंबर को जुटेंगे नेता, रैली के लिए NOC जारी, दिल्ली पुलिस ने क्या शर्तें रखीं?

सूखे के बीच BJP नेताओं ने गरबा पर बहाए करोड़ों रुपये, Congress ने लगाया आरोप