Google ने अपने इस प्लेटफॉर्म के लिए करण बाजवा को बनाया MD

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2020

नयी दिल्ली।  गूगल ने करन बाजवा को भारत में अपने क्लाउड व्यवसाय गूगल क्लाउड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। बाजवा इससे पहले आईबीएम में काम कर चुके हैं। सर्च इंजन कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बाजवा के पास गूगल क्लाउड की आय बढ़ाने और बाजार परिचालन की जिम्मेदारी होगी। इसमें गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म और जी सूट शामिल हैं।

गूगल क्लाउड के क्षेत्रीय बिक्री केंद्र, सहयोगी और ग्राहक इंजीनियरिंग संगठन भी उनके अधीन होंगे। बाजवा गूगल क्लाउड को स्थानीय डेवलपर प्रणाली से जोड़ने की दिशा में भी काम करेंगे। गूगल क्लाउड के एशिया-प्रशांत के प्रबंध निदेशक रिक हार्शमैन ने कहा कि बाजवा इस उद्योग क्षेत्र में बड़ा अनुभव रखते हैं। उनका सफल संगठन और कारोबार चलाने का रिकॉर्ड रहा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा