सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में इमोशनल हुए करण जौहर, कहा- मैं सिड से डेढ़ दशक पहले मिला था

By रेनू तिवारी | Feb 08, 2023

2012 की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरुण धवन को लॉन्च करने वाले करण जौहर अब खुश है कि उनके तीनों छात्र अब शादीशुदा हैं। फिल्म निर्माता ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की शादी में शिरकत की और इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए एक नोट लिखा।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी के बाद एक-दूजे के लिए क्या कहा? ये रही Newly Weds Couple की रोमांटिक लाइन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद करण जौहर ने लिखा नोट-

करण जौहर ने आगे कहा, “जैसे ही उन्होंने मोहब्बत के मंडप पर मन्नतें मानीं, उनके आस-पास हर किसी ने उस फीलिंग को अनुभव किया। सभी ने दोनों के बीच के अटूट प्यार के बंधन को देखा और उसकी शक्ति भी शादी के दौरान महसूस की। मैं गर्व से भर गया, खुश हो गया और उन दोनों के लिए मेरा मन प्यार से भर गया। आई लव यू सिड... आई लव यू की….।”

बारात बैंड के एक सदस्य ने मंगलवार को खुलासा किया था कि करण ने सिद्धार्थ की बारात के दौरान डांस किया था। करण ने एक बार कॉफी विद करण में कहा था कि वह सिद्धार्थ की शादी में शाहिद कपूर के साथ डोला रे डोला पर डांस करेंगे। फिल्म निर्माता के प्रशंसकों ने टिप्पणी अनुभाग में उनके नोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

एक फैन ने लिखा, "आपके तीन छात्र अब स्नातक हो गए हैं।" एक अन्य ने लिखा, "@karanjohar इंतज़ार कर रहे हैं कि आप @shahidkapoor के साथ 'डोला रे' डांस अपलोड करें, जैसा कि शो में वादा किया गया था।"

प्रमुख खबरें

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

Nikah के लिए अपनाया था इस्लाम, Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन के Controversy पर तोड़ी चुप्पी

India MEA Briefing: Israel-Lebanon Ceasefire, PoK, Hormuz, Nirav Modi और US-Iran पर भारत ने दिया बड़ा बयान

Delhi Weather Update: तपती गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं संग बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert