करण जौहर ने उठाई बाल शोषण के खिलाफ आवाज, समर्थन में आये ये सितारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर ने रविवार को कहा कि बाल शोषण चाहे किसी भी रूप में हो, वह स्वीकार्य नहीं है और बच्चों की मासूमियत बचाने के लिए जो भी कर सकते हैं, वह किया जाना चाहिए। जौहर ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अपलोड की गई एक लघु फिल्म को ट्विटर पर साझा किया। जौहर ने लिखा,‘‘ अभिभावक होने के नाते हमारे बच्चों की कुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की चीजों को देखना असहनीय है।

 इसे भी पढ़ें: सोनू सूद ने चार्टर्ड विमान से मुंबई से 173 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर उत्तराखंड भेजा

ईरानी ने फिल्म निर्माताओं को टैग करके लिखा कि बाल शोषण के खिलाफ जागरुकता फैलाना जरूरी है। उन्होंने इस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘आप बाल शोषण को रोक सकते हैं, पहुंच कर, बोल कर। चाइल्डलाइन 1098 पर डायल करिए। अपने बच्चों को बताइए कि उनके पास एक प्रणाली हैं जो उनकी रक्षा करने के लिए हैं, उन्हें बचाएं, उनका पुनर्वास करें। जागरुकता फैलाएं।

प्रमुख खबरें

Monsoon में नमी से खराब हो सकते हैं TV और Router, इलेक्ट्रॉनिक Gadgets को बचाने के लिए अपनाएं ये Smart Tips

Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas: Nitin Nabin बोले, Partition का दर्द आज भी गहरा है

विपक्ष को किसानों की खुशहाली से भी है दिक्कत, Chandigarh में गरजे Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan

Chamoli Tunnel Rescue: चमोली हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, CM Dhami ने किया मुआवजे का ऐलान