जल्द बज सकती है करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की शहनाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं सगाई की तस्वीरें

By प्रिया मिश्रा | Mar 12, 2022

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा के अपने प्यार के चर्चों की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। दोनों बिग बॉसके घर के अंदर एक-दूसरे से मिले और प्यार हो गया। रियलिटी शो में आने के बाद से, यह जोड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राज कर रही है। सोशल मीडिया पर करण और तेजस्वी की जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है। उनके वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं और वे अपनी क्यूट केमिस्ट्री से अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं। दोनों के फैन्स को इंतज़ार है कि कब यह कपल कब अपनी शादी की अनाउंसमेंट करेगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि करण और तेजस्वी ने सगाई कर ली है। आइए आते हैं कि क्या सचमें 'तेजरन' ने सगाई कर ली है -  

इसे भी पढ़ें: सलमान और सोनाक्षी ने सगाई के बाद की शादी, जयमाल की फोटोज हुईं वायरल

हालांकि, तेजस्वी के घर से निकलते वक्त करण ने पैप्स से बात की। उन्होंने कहा कि हाल ही में तेजस्वी के पेरेंट्स की एनिवर्सरी थी। इसी खास मौके को दोनों परिवारों के साथ में सेलिब्रेट किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को यही लगा कि दोनों की सगाई हो गई है। लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' के लिए जमकर बहा रही हैं पसीना,सोशल मीडिया पर शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी इन दिनों अपने शो नागिन के बिजी है।  वहीं, करण कुंद्रा को कंगना रनौत के शो लॉक अप में देखा गया। हाल ही में दोनों का एक म्यूजिक एल्बम भी रिलीज हुआ है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

प्रमुख खबरें

RBI ने साढ़े तीन साल बाद Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, 5.5 प्रतिशत हुई नीतिगत दर

Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam के मुंबई कैफ़े में चोरी! कैश काउंटर उखाड़ ले गया चोर, CCTV फुटेज शेयर कर दर्ज कराई FIR

RBI मौद्रिक नीति से पहले Rupee में कमजोरी, US Dollar के मुकाबले 96.45 पर फिसला

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार