स्पाइन को स्ट्रेन्थ करने के लिए यह खास एक्सरसाइज करते हैं करण सिंह ग्रोवर, जानिए

By मिताली जैन | Oct 03, 2021

करण सिंह ग्रोवर भारत के सबसे फिट एक्टर्स में से एक है। करण ने छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक पर काम किया है। हालांकि, फैन्स सिर्फ उनकी एक्टिंग को ही पसंद नहीं करते, बल्कि उनकी फिटनेस और उसके प्रति उनका जुनून भी काफी इंस्पिरेशनल है। करण सिंह ग्रोवर चाहे घर पर हों या फिर बाहर, कभी भी अपना वर्कआउट रूटीन मिस नहीं करते। इतना ही नहीं, वह अक्सर अपने फिटनेस रूटीन से जुड़े वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, एक बार फिर वह अपने स्पाइन को स्ट्रेन्थन करते हुए नजर आए। तो चलिए देखते हैं कैसा था उनका यह वर्कआउट−

इसे भी पढ़ें: पता चल गया करीना की फिटनेस का राज, वजन घटाने के लिए खाती हैं ये चीज़

व्हील पोज विद डिप्स

इस वीडियो में करण सिंह ग्रोवर व्हील पोज में नजर आ रहे हैं। हालांकि, जहां व्हील पोज में हाथों के साथ−साथ पैरों को भी जमीन पर रखा जाता है, लेकिन करण ने इसे एक वैरिएशन के साथ किया है। उन्होंने चेयर पर अपने पैरों को रखा और हाथों को पीछे की तरफ मजबूती से रखकर अपनी बैक को उपर उठाया। आमतौर पर, इस पोज में कुछ देर होल्ड किया जा सकता है। लेकिन करण ने अपनी स्पाइन के साथ−साथ बाइसेप्स और अपर बॉडी को ध्यान में रखते हुए इस पोज में डिप्स किए।

जानिए फायदे

आमतौर पर व्हील पोज स्पाइन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप करण की तरह इसे वैरिएशन के साथ करते हैं तो इससे आपको फुल बॉडी वर्कआउट बेनिफिट मिलता है, क्योंकि व्हील पोज विद डिप्स करते हुए आपकी बॉडी की कई मसल्स एक साथ काम करती हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के लिए नहीं लेना चाहते हैं दवाई तो करें यह काम, होगा तुरंत आराम

ध्यान रखें यह बातें

अगर आप बिगनर हैं तो कभी भी यह एक्सरसाइज खुद से करने का प्रयास ना करें। इससे आपको चोट लग सकती हैं। वहीं अगर आप यह एक्सरसाइज कर रहे हैं तो वैरिएशन से पहले व्हील पोज और डिप्स करने की प्रैक्टिस करें। व्हील पोज करते समय हाथों का सही पोजिशन में होना बेहद ही आवश्यक है, अन्यथा आपके शोल्डर्स या कंधों में चोट लग सकती है।

मिताली जैन

View this post on Instagram

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड