बिपाशा ने बर्थडे पर आधी रात को पति के साथ किया लिप लॉक, देखें वायरल Video

By प्रिया मिश्रा | Jan 07, 2022

आज बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु का बर्थडे है। बिपाशा के जन्मदिन पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने उन्हें बेहद खास अंदाज़ में विश किया है। करण ने बिपाशा के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इसमें बिपाशा केक काटती नजर आ रही हैं और करण उनके लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग आ रहे हैं। केक कटिंग के बाद बिपाशा को करण लिप टू लिप किस करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)


बिपाशा के लिए करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर लिखा रोमांटिक बर्थडे पोस्‍ट

करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर वीडियोज़ शेयर करते हुए बिपाशा के लिए एक रोमांटिक बर्थडे पोस्‍ट भी लिखा है। करण ने लिखा, 'मेरी स्‍वीट स्‍वीट मंकी बेबी को जन्‍मदिन बहुत मुबारक हो। तुम्‍हारी जिंदगी का हर पल खुश‍ियों से और प्‍यार से और मुस्‍कुराहटों से भरा रहे। तुम सबसे बेहतरीन इंसान हो। जन्म लेने और हम सभी पर अपनी रोशनी की बारिश करने के लिए शुक्रिया। आई लव यू माय बेबी। हैप्‍पी बर्थ डे।' करण के इस पोस्‍ट पर बिपाशा ने रिप्‍लाई करते हुए कॉमेंट किया है, 'आई लव यू माय स्‍वीट बेबी।'

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत 

बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली में 8 साल बिताने के बाद बिपाशा अपनी फैमिली के साथ कोलकाता शिफ्ट हो गई थीं। बिपाशा बसु ने गोदरेज सिन्थॉल सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और विनर भी बनीं। फिल्मों में आने से पहले बिपाशा ने मॉडलिंग की दुनिया की पहचान बनाई। बिपाशा ने 2001 में विजय गलानी की फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। बिपाशा के हॉट और बोल्ड अंदाज़ के चर्चे पूरे बॉलीवुड में थे। बिपाशा ने ऐतबार, बरसात, नो एंट्री, धूम 2, कॉर्पोरेट, फिर हेरा फेरी, ओमकारा, आ देखें ज़रा, दम मारो दम और ऑल द बेस्टजैसी फिल्मों में काम किया है। 

मिलिंद सोमन थे पहले बॉयफ्रेंड 

बिपाशा ना केवल अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए, बल्कि अपने लव अफेयर्स के लिए भी खूब चर्चा में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी से पहले बिपाशा के 6 अफेयर्स रह चुके हैं। बिपाशा ने मिलिंद सोमन, डीनो मोरिया, हरमन बावेजा और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स को डेट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा बसु के पहले बॉयफ्रेंड मिलिंद सोमन हैं। जिस दौरान बिपाशा ने मॉडलिंग में कदम रखा था, उस समय मिलिंद मॉडलिंग की दुनिया का एक जाना माना नाम थे। एक मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि, यह रिलेशनशिप ज्यादा दिन ना चल सका और जल्दी दोनों अलग हो गए।


6 साल तक चला डीनो मोरिया के साथ अफेयर 

इसके बाद बिपाशा की ज़िंदगी में एक्टर डीनो मोरिया आए। बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की मुलाकात 1996 में हुई थी। उन दिनों बिपाशा मॉडलिंग करती थी और डीनो मोरिया भी एक जाने माने मॉडल थे। मॉडलिंग के दौरान ही दोनों की पहचान हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। बिपाशा, डीनो मोरिया के साथ 'राज़' फिल्म में नज़र आई थीं। इस फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। राज़ फिल्म में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री को देखकर अच्छे अच्छे दंग थे। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया। हालांकि राज़ फिल्म हिट होने के कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।


जॉन अब्राहम के साथ 9 साल का लिव इन रिलेशनशिप 

डीनो मोरिया से ब्रेकअप के बाद बिपाशा बसु बिल्कुल अकेली थीं। इसी के कुछ समय बाद साल 2003 में बिपाशा बसु ने पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म में जॉन इब्राहिम के अपोजिट रोल किया था। इस फिल्म के सेट कर ही जॉन और बिपाशा एक दूसरे के करीब आए और उनका प्यार परवान चढ़ने लगा। एक वक्त था जब पूरे बॉलीवुड में बिपाशा और जॉन के प्यार के चर्चे थे। लगभग 9 साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। सबको लगता था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। हालाँकि, आपकी अनबन के चलते जॉन और बिपाशा का ब्रेकअप हो गया। जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा का नाम राणा दग्गुबती, सैफ अली खान और हरमन बावेजा से भी जुड़ा। 

2016 में करण सिंह ग्रोवर से की शादी 

साल 2015 में बिपाशा बसु ने फिल्म अलोन में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया था। करण उम्र में बिपाशा से 4 साल छोटे हैं और उनकी पहले ही दो शादियां हो चुकी थीं लेकिन इसके बावजूद बिपाशा को करण का साथ अच्छा लगने लगा। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के प्यार में खो गए और शादी का फैसला ले लिया। बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थी। आज शादी के करीब 6 साल बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू