जहांगीपुरी में बुलडोजर पर लगा ब्रेक, वृंदा करात ने कहा- कानून और संविधान पर बुलडोजर चला दिया गया

By अभिनय आकाश | Apr 20, 2022

दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके जहांगीरपुरी में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। ये कार्रवाई करीब 2 घंटे तक चली। सुप्रीन कोर्ट ने जहांगीरपुरी में एमसीडी की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। आधिकारिक आदेश मिलने तक एमसीडी ने तोड़फोड़ जारी रखा। सीपीआईएम नेता बृंदा करात ने दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: जहांगीरपुरी में दौड़ते बुलडोजरों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

बता दें कि जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान पर थास्थिति बनाए रखने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एनडीएमसी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रखा हुआ था। याचिकाकर्ता दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि एमसीडी ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं माना है और कार्रवाई जारी रखी है। जिस पर ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से उत्तरी दिल्ली के मेयर, उत्तरी डीएमसी कमिश्नर और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को यथास्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए कहा। सीपीआईएम नेता करात ने कहा कि कानून और संविधान पर बुलडोजर चला दिया गया। कम से कम सुप्रीम कोर्ट और उसके आदेश पर बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता