दो बच्चों को जन्म देने के बाद भी बरकरार है करीना कपूर खान का जलवा, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

By एकता | Feb 17, 2022

बॉलीवुड की हसीन दिलरुबा करीना कपूर खान अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक ट्रेंड सेट किये थे और दो बच्चों को जन्म देने के बाद भी अभिनेत्री ट्रेंड सेट करने में लगी हुई हैं। फ़िलहाल अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और तस्वीरें देखकर लोगों के होश उड़े हुए हैं।

इंटरनेट पर वायरल हो रही यह तस्वीरें अभिनेत्री करीना कपूर खान के लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। तस्वीरों में करीना ने ऑरेंज कलर का हाई नैक क्रॉप टॉप पहना हुआ है इसके साथ उन्होंने ऑरेंज कलर की पैंट पहनी हुई है। कानों में भारी इरिंग और मिनिमल मेकअप के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट किया है।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक ड्रेस पहनकर श्रीदेवी की लाड़ली ने बिखेरे जलवे, हॉट अवतार देखकर फैंस बोले- जो जान्हवी से जले जरा साइड से चले


क्रॉप टॉप में करीना बिंदाज अंदाज में अपना सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दो बच्चों की माँ होने के बाद भी उन्होंने अपने फिगर को काफी अच्छे से मैंटेन किया हुआ है जिसे देखकर फैंस उनपर फ़िदा हो गए हैं। गॉर्जियस, अमेजिंग और क्वीन जैसे कमैंट्स के साथ फैंस करीना के हॉट लुक की तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Mirzapur की माधुरी भाभी ने बिकिनी पहनकर करवाया फोटोशूट, फैंस बोले- मूड बिगाड़ दिया आपने जी


अभिनेत्री करीना कपूर खान पिछली बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थी। इसके बाद से अभिनेत्री बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। उम्मीद की जा रही है कि अभिनेत्री जल्द ही अभिनेता आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

प्रमुख खबरें

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ