19 साल बाद करीना-शाहिद का ऐसा मिलन, वीडियो देख फैंस ने कर दी 'जब वी मेट 2' की मांग

By एकता | Oct 23, 2026

मुंबई में हुई आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर का मिलना इस वक्त चर्चा में है। दोनों को एक-दूसरे से बात करते और फिर गले मिलते देख फैंस काफी भावुक हो गए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते साल भी जब करीना और शाहिद को आईफा के मंच पर एक-दूसरे से बातचीत करते देखा गया था, तब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

जब शाहिद कपूर अली फजल और दूसरे सदस्यों से बातचीत कर रहे थे, तभी करीना कपूर खान खुद उनके पास पहुंचीं और उनसे बात की। इसके बाद दोनों ने खुशी के साथ एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों को इस तरह साथ देखकर फैंस को उनकी फिल्म 'जब वी मेट' के गीत और आदित्य की याद आ गई।

View this post on Instagram

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगी ये बंगाली अभिनेत्री, Samuk में हुई एंट्री

19 साल बाद फिर दिखी वही दोस्ती, फैंस ने की 'जब वी मेट 2' की मांग

करीना कपूर और शाहिद कपूर को करीब 19 साल के लंबे अंतराल के बाद इस तरह गले मिलते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। दोनों के इस मिलन के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर 'जब वी मेट 2' बनाने की मांग भी शुरू कर दी है।

शाहिद कपूर से आईफा में मुलाकात से पहले करीना कपूर खान के शो 'व्हाट वुमन वॉन्ट्स' में अभिनेता की पत्नी और उद्यमी मीरा राजपूत भी नजर आई थीं। दोनों ने साथ में तस्वीरें साझा की थीं और एक-दूसरे की जमकर तारीफ की थी।

इसे भी पढ़ें: Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

2007 में हुआ था शाहिद-करीना का ब्रेकअप

शाहिद कपूर और करीना कपूर का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है। दोनों ने करीब 3 से 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान साल 2007 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से सामने आई थीं। फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिनों में दोनों के अलग होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

प्रमुख खबरें

HERC के निजीकरण आदेश के खिलाफ Haryana में बड़ा आंदोलन, कई शहरों में बत्ती गुल

Revanth Reddy ने अंतरराज्यीय अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस समन्वय पर दिया जोर

Meta Smart Glasses से Sting Operation की कोशिश, DK Shivakumar ने कराई जांच

Aamir Shaukeen को त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार मामले में एक दिन की न्यायिक हिरासत