Raj Kapoor ने रखा था नाम सिद्धिमा, 46वें Birthday पर जानें Kareena Kapoor के अनसुने किस्से

By अनन्या मिश्रा | Sep 21, 2026

बॉलीवुड की 'बेबो' यानी करीना कपूर खान आज यानी की 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। वह कपूर खानदान की 5वीं पीढ़ी की अदाकारा हैं, जो पिछले ढाई दशकों से हिंदी सिनेमा में छाई हुई हैं। पर्दे पर करीना का बिंदास अंदाज हो, या फिर पर्सनल लाइफ में उनके फैसले हों, करीना कपूर हमेशा चर्चा में रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

डेब्यू फिल्म से हुईं बाहर

एक्ट्रेस करीना के डेब्यू की कहानी भी फिल्म से कम नहीं है। राकेश रोशन अपनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने बेटे ऋतिक और करीना को लॉन्च करने वाले थे। वहीं करीना ने फिल्म की शूटिंग भी शुरूकर दी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही  करीना की मां बबीता और निर्देशक राकेश रोशन के बीच फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर और एक्ट्रेस के रोल को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, बबीता को ऐसा लगा कि फिल्म में पूरा स्पेस ऋतिक को है और करीना पर कम फोकस रखा गया है। जिसके बाद करीना इस फिल्म से बाहर हो गईं।

फिल्मी सफर

इसके बाद साल 2000 में करीना ने फिल्म 'रिफ्यूजी' में अभिषेक बच्चन के साथ डेब्यू किया। एक ओर जहां फिल्म 'कहो ना प्यार है' सुपरहिट साबित हुई, तो वहीं फिल्म 'रिफ्यूजी' फ्लॉप साबित रही। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'देव', 'ओंकारा', 'तलाश', 'मैं प्रेम की दिवानी हूं', 'फिदा', 'कभी खुशी कभी गम', 'तलाश', 'हिरोइन', 'बजरंगी भाईजान', 'चमेली', 'जब वी मेट', 'वीरे दी वेडिंग', 'बॉडीगार्ड' और 'सिंघम रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

पर्सनल लाइफ

साल 2004 में करीना और शाहिद कपूर फिल्म 'फिदा' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए। करीना और शाहिद ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। वहीं फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान करीना की खुद से 10 साल बड़े सैफ अली खान के साथ नजदीकियां बढ़ीं। वहीं 16 अक्तूबर 2012 को दोनों ने शादी कर ली।

मदरहुड

शादी के बाद एक्ट्रेस ने काम को जारी रखा। साल 2016 में सैफ और करीना ने अपने पहले बेटे तैमूर का वेलकम किया। बेटे का नाम तैमूर रखने पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था और लोगों ने कपल को ट्रोल किया था। इसके बाद साल 2021 में करीना ने अपने दूसरे बेटे जहांगीर का वेलकम किया।

ओटीटी डेब्यू

करीना कपूर खान ने अपने फिल्मी सफर के 25वें साल के करीब आते-आते खुद को नए दौर के हिसाब से ढाला। उन्होंने  सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' से ओटीटी डेब्यू किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'द क्रू' जैसी फिल्म से साबित किया कि वह आज भी अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्में चला सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Himanshu Dhillon ने जीता 10m एयर राइफल में रजत पदक

Kerala Rain Havoc | केरल में कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 5 की मौत और 2 लापता

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर