लॉकडाउन में चढ़ा मोटापा अब ऐसे कम करने जा रही हैं करीना कपूर खान, शेयर किया प्लान

By रेनू तिवारी | Jun 06, 2020

लॉकडाउन हुए पिछले दो महीने से भी ज्यादा का वक्त बीच चुका हैं। अब सरकार धीरे-धीरे सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रही हैं। सरकार ने काफी कुछ चीजों को खोल दिया हैं। जिंदगी पटरी पर लौट रही हैं। मुंबई में शर्तों के साथ फिल्म और टीवी शो की शूटिंग भी शुरू करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी वापस ट्रेक पर आ गयी हैं। पिछले दो महीने से घर में रह रही करीना कपूर खान से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें उन्हें दौड़ते हुए देखा जा सकता हैं। 

आपको बता दें कि करीना कपूर  खान अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना डेली रूटीन में एक्‍सरसाइज करती हैं ताकि फैट न हो इसके अलावा अपना डाइट चार्ट फॉलो करती हैं। करीना ने यह भी बताया कि उन्‍हें वॉकिंग करना पसंद है, लेकिन फंक्‍शनल ट्रेनिंग और योगा भी उनके फिटनेस रुटीन में शामिल हैं। अपने फेवरेट योगा पोश्‍चर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा कि वह रोजाना सुबह सूर्य नमस्‍कार करती हैं। 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट