'करीना कपूर खतरनाक परिवार से हैं' अक्षय ने सैफ को क्यों कहा था ऐसा? इस शो में बेबो ने किए बड़े खुलासे

By निधि अविनाश | Feb 02, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अक्षय कुमार ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और इस जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पंसद आती है। इसी बीच करीना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ अपने शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर करते नजर आ रही है। दरअसल, करीना हाल ही में ट्विंकल खन्ना के शो ट्वीक इंडिया में नजर आई थी।

सैफ को दी थी चेतावनी

बता दें कि, फिल्म टशन से करीना और सैफ अली खान एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। फिलम टशन की शूट के दौरान इस बात की भनक अक्षय कुमार को भी लग गई थी जिसके बाद अक्षय ने सैफ अली खान को चेतावनी दी थी कि वह करीना कपूर से दूर रहे। अक्षय ने सैफ को चेतवानी देते हुए कहा था कि, कपूर खानदार की लड़किया काफी खतरनाक है और उनका परिवार भी खतरनाक है। इसलिए सावधान रहना।  बता दें कि यह खुलासा करीना ने ट्विंकल खन्ना के शो में किया है। इसका जवाब देते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा कि, अक्षय ने अपनी जगह सैफ को सही सलाह दी। इसपर करीना ने कहा कि , हां, अक्षय का कहना था कि मेरे साथ कुछ गलत मत करना। अक्षय की चेतावनी पर सैफ ने कहा था कि, वह बेबो के साथ कुछ गलत नहीं करेंगे। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक