Kargil Vijay Diwas: किसी ने अपने बेटे की शहादत को गर्व से किया याद, किसी ने जवानों को किया याद

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2024

कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर, ब्रिगेडियर कुशल ठाकुर, सेवानिवृत्त (तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर) ने कहा कि एक कमांडिंग ऑफिसर के रूप में मेरे पास बहुत सी कड़वी यादें हैं। लेकिन देश के लिए कुछ चीजों का बलिदान देना महत्वपूर्ण है। 34 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन जवानों की यादें आज भी मेरे पास हैं और मेरे मरने तक मेरे साथ रहेंगी। उनके परिवारों ने भी बहुत बलिदान दिया। आज जब मैं उन परिवारों को देखता हूं। 25 साल बाद उस उदासी से उबर सका और उन्हें फिर से मुस्कुराते हुए देखना अच्छा लग रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में आतंकी ढ़ेर, सेना का जवान भी हुआ घायल

करगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर एक पूर्व महिला सेना अधिकारी ने श्रीनगर से द्रास तक 160 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) वर्षा राय ने चार दिन के अंदर 160 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए पूरा की। उन्होंने कहा कि मैंने उन बहादुरों के सम्मान में दौड़ लगाई है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल राय श्रीनगर से द्रास सेक्टर तक दौड़ लगाते हुए करगिल युद्ध स्मारक पहुंची। उन्होंने 19 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू की थी और यह 22 जुलाई को समाप्त हुई। 

प्रमुख खबरें

George Soros से नहीं चुनाव से होगा सत्ता परिवर्तन, Kiren Rijiju का विरोधी दलों पर वार

भ्रामक दावों पर FSSAI ने Hindustan Unilever को भेजा नोटिस, Horlicks के 2 प्रोडक्ट्स पर उठे सवाल

Rajasthan में महिला सुरक्षा के लिए CM Bhajan Lal Sharma ने 100 Kalika Patroling Unit को किया रवाना

खैबर पख्तूनख्वा में विरोध के बाद प्रशासन ने 200 साल पुराना Ramleela Mandir सील किया