भारत पर थोपा गया था कारगिल युद्धः योगी आदित्यनाथ

By अजय कुमार | Jul 26, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल दिवस पर 26 जुलाई को शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध भारत पर थोपा गया था। छद्म रुप से पाकिस्तान ने कश्मीर में घुसपैठ करके भारत पर युद्ध थोपने का कार्य किया था, लेकिन युद्ध का परिणाम क्या होगा यह हमारे बहादुर जवानों ने तय किया। उस समय हमारी सेना के वीर जवानों के सामने विपरीत परिस्थितियां थीं, लेकिन हमारे बहादुर जवानों के सामने कोई दुश्मन टिक नहीं पाया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय जवानों के अदम्य शौर्य और साहस का लोहा दुनिया ने माना।

इसे भी पढ़ें: Keshav Prasad Maurya को हराने वाली पल्लवी पटेल से दो बार क्यों मिले Yogi? क्या विरोधियों को बड़ा झटका देने की तैयारी है?

उन्होंने कहा कि बल, बुद्धि और विद्या में भारत जब दुनिया के अंदर जब सिरमौर था, तब भी हमने किसी पर आक्रमण नहीं किया। परंतु किसी आक्रांता ने यहां आकर हमारी शांति और हमारी सद्भावना के हनन का दुस्साहस किया तो भारत माता के बहादुर जवानों ने मातृभूमि के रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि देश की सीमा की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों के साथ राज्य सरकार हमेशा खड़ी है। योगी ने कहा कि हमारा जवान किसी भी युद्ध या सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद होता है, तो राज्य सरकार की ओर उसके परिवार को आज 50 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। साथ ही उस परिवार के एक सदस्य की नौकरी भी व्यवस्था सुनिश्चित की है।

इस मौके पर सीएम योगी ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के पिता, राइफलमैन सुनील जंग की माता, नायक आबिद खान की माता, नायक रामकेश चंद्र यादव की पत्नी, नायक राजेंद्र यादव की पत्नी, लांस नायक अशोक कुमार यादव के बेटे, ब्रिगेडियर अखिल कुमार सिन्हा, कर्नल प्रभात रंजन, कर्नल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कौशिक, कर्नल क्षितिज श्रीवास्तव, नायक जितेंद्र सिंह और सिपाही विनोद कुमार दुबे को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी और भारतीय सेना के पराक्रमी योद्धाओं को नमन किया।

प्रमुख खबरें

Indian Stock Market Update | सेंसेक्स 493 अंक चढ़कर 79,132 पर खुला, निफ्टी में मामूली गिरावट; FII और DII ने जारी रखी खरीदारी

Kanwar Yatra Clash VIDEO | मेरठ में NH-58 पर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट: सड़क हादसे के बाद चले लाठी-डंडे, पुलिस ने वायरल दावों को बताया फर्जी

USD INR दर में शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी, तीन पैसे मजबूत होकर 95.34 पर पहुंचा रुपया

Punjab Salary कर्मचारियों को केंद्र से अधिक वेतन, सरकार ने दी जानकारी