भजन-कीर्तन के साथ हुई Karishma Tanna गोद भराई की रस्में, पिंक साड़ी में छाया Mom-To-Be का ग्लो

By एकता | May 22, 2026

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बांगेरा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। शादी के शानदार 4 साल पूरे करने के बाद यह कपल अब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच बीते दिन करिश्मा तन्ना की गोद भराई की रस्म बड़े ही धूमधाम से पूरी हुई। एक्ट्रेस ने इस बेहद खास और भावुक पल का एक खूबसूरत वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: 5 साल का Relationship, फिर भी शादी में देरी, TejRan के फैसले ने फैंस को किया Confuse

भजन-कीर्तन पर झूमा पूरा परिवार

इस खास दिन को और भी ज्यादा यादगार बनाने में करिश्मा और वरुण के परिवार और करीबी दोस्तों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। गोद भराई की रस्मों के दौरान घर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। इस माहौल में परिवार के सभी सदस्य खुशी से झूमते और नाचते हुए नजर आए। वहां मौजूद हर एक शख्स के चेहरे पर आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर एक अलग ही खुशी और उत्साह साफ देखा जा सकता था।

View this post on Instagram

A post shared by Baldev R. Maheshwari (@baldev_m)

इसे भी पढ़ें: Konkona Sen Sharma ने Cockroach Janta Party को किया अनफॉलो? अनुराग कश्यप और दीया मिर्जा अब भी हैं फॉलोअर्स की लिस्ट में

अगस्त में गूंजेगी किलकारी, 2022 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा ने इसी साल 6 अप्रैल को सोशल मीडिया पर कुछ बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर करके अपने माता-पिता बनने की गुड न्यूज फैंस को दी थी। उन तस्वीरों में दोनों ने खास कैप पहनी हुई थी, जिस पर 'मॉम' और 'डैड' लिखा हुआ था। खबरों की मानें तो करिश्मा और वरुण के घर इस साल अगस्त महीने तक नन्हा मेहमान आ सकता है। याद दिला दें कि इस कपल ने 5 फरवरी 2022 को एक निजी समारोह में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी