Karnataka: धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने निकला किशोर तालाब में मृत मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

कर्नाटक के बेलथांगड़ी तालुक के गेरुकट्टे में एक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए बुधवार तड़के घर से निकला 15 वर्षीय एक लड़का दिन में एक तालाब में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अन्य लड़कों ने कुछ देर तक सुमंत का इंतजार किया, लेकिन उसके बाहर नहीं आने पर वे सीधे मंदिर चले गए। मंदिर पहुंचने पर सुमंत के नहीं मिलने पर उन्होंने उसके परिवार से संपर्क किया। परिवार ने बताया कि वह तड़के ही मंदिर के लिए निकल गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तलाश के दौरान स्थानीय लोगों ने रास्ते में एक तालाब के पास खून के निशान देखे। इसके बाद पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे सुमंत का शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

प्रमुख खबरें

बीसीसीआई के शेड्यूल से नाखुश हैं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Bihar में Samrat Choudhary सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, 24 April को NDA का बड़ा Floor Test

Akshay Kumar की नई पारी? Sandeep Reddy Vanga और Aditya Dhar के साथ काम करने की जताई इच्छा, बोले- ताकतवर है एनिमल का गुस्सा

लड़खड़ाती दुनिया को India दिखाएगा रास्ता , Tripura में RSS प्रमुख मोहन भागवत का अहम संदेश