Karnataka: कांग्रेस के गारंटी पर अमित शाह का तंज, बोले- जिस पार्टी की खुद की क्रेडिबिलिटी ना हो उसपर विश्वास कौन करेगा

By अंकित सिंह | May 02, 2023

कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों के बीच कई तरह की गारंटी की बात कर रही है। कांग्रेस के इसी गारंटी को लेकर भाजपा हमलावर है। आज एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेस आज गारंटी बांट रही है। अब जिस पार्टी की खुद की क्रेडिबिलिटी ना हो उसकी गारंटी पर कौन विश्वास करेगा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की गारंटी। कांग्रेस का मतलब है सबसे ज्यादा तुष्टिकरण की गारंटी। कांग्रेस का मतलब है सबसे ज्यादा परिवारवाद की गारंटी। कांग्रेस का मतलब है सबसे ज्यादा दंगा करने की गारंटी।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: Congress के घोषणा पत्र पर बोले हिमंता बिस्वा सरमा, जिन्ना भी ज़िंदा होते तो ऐसा नहीं करते

शाह ने साफ तौर पर कहा कि यह कांग्रेस मुस्लिम रिजर्वेशन वापस लाकर वोक्कालिगा और लिंगायतों का आरक्षण कम करने की बात कर रही है, हम ऐसा होने नहीं देंगे। अमित शाह ने एक सभा में कहा कि मैं सिद्धारमैया से पूछना चाहता हूं कि हर बार आपको सीट क्यों बदलनी पड़ती है? वे जहां जाते हैं वहां विकास का कोई काम नहीं करते और जनता उन्हें भगा देती है। आपको तय करना है कि आपको रिटायर होने वाला नेता चाहिए या भविष्य का नेता। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी यहां आई, सिद्धारमैया जीते तो PFI से बैन हटा लेंगे। कांग्रेस ने कर्नाटक को केंद्र का ATM बनाया। सिद्धारमैया ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। सिद्धारमैया कहते हैं लिंगायत समाज भ्रष्टाचार लेकर आया है। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल