Vijay Hazare Trophy में कर्नाटक और मध्य प्रदेश का विजयी अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

गत चैंपियन कर्नाटक ने बुधवार को यहां ग्रुप ए मैच में पुडुचेरी को 67 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा। कर्नाटक ने कप्तान मयंक अग्रवाल (132 रन, 124 गेंद, 15 चौके, दो छक्के) और देवदत्त पडिक्कल (113 रन, 116 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) के शतक और दोनों के बीच पहले विकेट की 228 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 363 रन बनाए।

झारखंड ने शुभम कुमार सिंह के 53 रन पर चार विकेट के बाद सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह की 120 गेंद में नाबाद 123 रन की पारी से तमिलनाडु को नौ विकेट से हरा दिया। झारखंड ने शुभम और सुशांत मिश्रा (51 रन पर दो विकेट) की तूफानी गेंदबाजी से तमिलनाडु को 45 ओवर में 243 रन पर ढेर कर दिया।

तमिलनाडु की ओर से प्रदोष रंजन पॉल (49) और बाबा इंद्रजीत (48) ने उपयोगी पारियां खेलीं। झारखंड ने इसके जवाब में उत्कर्ष और शिखर मोहन (90) के बीच पहले विकेट की 201 रन की साझेदारी से 41 ओवर में एक विकेट पर 244 रन बनाकर जीत दर्ज की।

मध्य प्रदेश ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (44 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बाद यश दुबे (105) के शतक से मध्य प्रदेश को त्रिपुरा पर चार विकेट की जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा ने विजय शंकर (91) और श्रीदम पॉल (52) के अर्धशतक से सात विकेट पर 286 रन बनाए।

मध्य प्रदेश ने इसके जवाब में दुबे के शतक और शुभम शर्मा की 75 गेंद में 71 रन की पारी से 44 ओवर में छह विकेट पर 287 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मध्य प्रदेश और कर्नाटक दोनों के चार मैच में चार जीत से 16-16 अंक हैं।

मध्य प्रदेश की टीम हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर है। केरल ने बड़े स्कोर वाले मैच में राजस्थान को दो विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करण लांबा (नाबाद 119) के शतक और दीपक हुड्डा (86) के अर्धशतक से सात विकेट पर 343 रन बनाए।

केरल ने इसके जवाब में बाबा अपराजित की 126 रन की पारी और कृष्णा प्रसाद (53) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 155 रन की साझेदारी से अंतिम गेंद पर दो विकेट से जीत दर्ज की। ईडन ऐप्पल टॉम ने अंत में 18 गेंद में नाबाद 40 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

प्रमुख खबरें

Samudrik Shastra: आपकी Sleep Position में छिपा है Future का संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें अपना भाग्य

दलीय टूट-फूट के सवालों से मुठभेड़ जरूरी

Rahul Gandhi Birthday: अमेठी से लेकर Leader of Opposition तक, 56 साल में कितना बदला Political Career

Explained RTGS Fraud | Naresh Gujral से 7 करोड़ की हाईटेक साइबर ठगी! हैकर्स ने फोन हैक कर बदला कॉन्टैक्ट नंबर, जानें कैसे हुआ यह VVIP स्कैम