Karnataka Assembly में हंगामे के खिलाफ Congress का प्रदर्शन, सदन चलाने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को भाजपा और जद(एस) के सदस्यों पर कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए यहां विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा और विधान परिषद के अंदर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा की मांग है कि योजना एवं सांख्यिकी मंत्री बी. नागेंद्र को पद से हटाया जाए।

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि हंगामे के कारण वे विधानसभा में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने भाजपा और जनता दल (एस) पर विधानमंडल की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने विपक्षी दलों के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा, “सदन की कार्यवाही चलने दें और संविधान की रक्षा करें।” नागेंद्र ने कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से धन के कथित गबन के आरोपों के बाद पिछली सिद्धरमैया के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में जनजातीय कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद उन्हें तीन अगस्त को शिवकुमार के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने जुलाई 2024 में वाल्मीकि निगम घोटाले के सिलसिले में बल्लारी के विधायक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने उसी वर्ष अक्टूबर में उन्हें जमानत दे दी थी।

इस मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दाखिल आरोपपत्रों में नागेंद्र का नाम शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police और RAF के लिए Body Camera अनिवार्य नहीं, Delhi High Court का PIL पर आदेश

Rohini Police ने जाली नोट गिरोह पकड़ा, 10.50 लाख के Fake Currency के साथ चार गिरफ्तार

KCR Farmhouse के पास गायब 45 एकड़ जमीन की होगी पहचान, Revanth Reddy ने किसानों में बांटने को कहा

पीड़ित और अपराधी में फ़र्क नहीं कर पा रहे? संयुक्‍त राष्‍ट्र में इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया