Karnataka: फिर शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा और कांग्रेस, जानें क्या हैं इनकी मांग

By अंकित सिंह | May 02, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार की राजनीति जारी है। दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव आयोग भी पहुंच रहे हैं। आज भाजपा और कांग्रेस, दोनों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा था। भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीयूष गोयल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और संवैधानिक अधिकारियों के लिए जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह उनकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमने मांग की कि चुनाव आयोग मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियांक खड़गे के खिलाफ कार्रवाई करे और आदर्श आचार संहिता लागू करे। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: कांग्रेस के गारंटी पर अमित शाह का तंज, बोले- जिस पार्टी की खुद की क्रेडिबिलिटी ना हो उसपर विश्वास कौन करेगा

तन्खा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संवैधानिक पदों पर बैठे लोग ऐसी बातें बोलते हैं, जिससे ध्रुवीकरण और समाज तथा देश में विभाजन होता है। गृह मंत्री कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आ जाएगी, तो दंगा हो जाएगा। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया। क्या कांग्रेस की सरकारों में हमेशा दंगे होते थे? दंगे कौन कराता है, सबको पता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने आयोग से कहा है कि गृह मंत्री, भाजपा अध्यक्ष नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिए हैं, वो ‘हेट स्पीच’ की परिके दायरे में आते हैं। इस पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत