कर्नाटक मंत्रिमंडल ने पांच हजार करोड़ रुपये की जल परियोजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2025

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने पांच हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विश्व बैंक से सहायता प्राप्त कर्नाटक जल सुरक्षा एवं आपदा न्यूनीकरण कार्यक्रम (केडब्ल्यूएसआरडीपी) के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है।

विश्व बैंक इस परियोजना के लिए 3,500 करोड़ रुपये का ऋण देगा। यह परियोजना भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग की मंजूरी और विश्व बैंक के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर के बाद शुरू की जाएगी।

मंत्रिमंडल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) को केडब्ल्यूएसडीआरपी के क्रियान्वयन के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया गया। सरकार ने ऋण की शर्तें और मुद्रा निर्धारित किए जाने के मकसद से वित्त विभाग को विश्व बैंक के साथ ऋण पर वार्ता करने के लिए अधिकृत करने का भी निर्देश दिया है।

मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक निजी भागीदारी नीति-2025 को भी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही प्रीमियम फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) से संबंधित कर्नाटक शहरी और ग्रामीण नियोजन (संशोधन) विधेयक, 2024 को वापस लेने का भी निर्णय लिया। यह निर्णय राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा कुछ स्पष्टीकरण मांगते हुए विधेयक को लौटाने के मद्देनजर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत