By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2025
कर्नाटक कैबिनेट बृहस्पतिवार को एक अहम बैठक करेगी, जिसमें विवादास्पद सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट (जाति जनगणना) पर चर्चा की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कैबिनेट इस रिपोर्ट को जांच के लिए कैबिनेट उप-समिति या विशेषज्ञ समिति को भेजने पर विचार कर रही है।
सूत्रों ने मुताबिक मंत्रिमंडल राज्य में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को मौजूदा 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 51 प्रतिशत करने की रिपोर्ट की सिफारिश पर विचार-विमर्श कर सकता है।