Karnataka: नफरत फैलाने वाले भाषण का आरोप! Basanagouda Patil Yatnal के खिलाफ FIR, शिवाजी जयंती पर दी थी विवादित टिप्पणी

By रेनू तिवारी | Feb 25, 2026

कर्नाटक के यादगीर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल एक बार फिर विवादों में हैं। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि शिवाजी जयंती समारोह के दौरान कथित तौर पर 'हेट स्पीच' (नफरत फैलाने वाला भाषण) देने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के गुरुमठकल कस्बे में 21 फरवरी को शिवाजी जयंती के अवसर पर एक भव्य जुलूस के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और तभी यह घटना हुई।

इसे भी पढ़ें: Sikkim Snowfall: त्सोमगो झील के पास फंसे 2700 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू, रात भर चला बचाव अभियान

पुलिस ने बताया कि इस भाषण के बाद समाचार और सोशल मीडिया मंचों पर तीखी प्रतिक्रिया आई, जिसमें कई लोगों ने नेता पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाया। भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच और उसकी प्रतिलिपि तैयार करने सहित प्रारंभिक जांच के बाद जिला पुलिस कार्यालय से कानूनी राय मांगी गई।

इसे भी पढ़ें: Delhi Firing | Kashmiri Gate में गैंगवार की आहट? Lawrence Bishnoi के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

प्राप्त राय के आधार पर 23 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना तथा सद्भाव बिगाड़ने के लिए हानिकारक कार्य करना), 299 (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना, उसके धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करना) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि विधायक के खिलाफ गुरुमठकल थाने में मामला दर्ज करजांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

अभिनेता Ram Charan कलाई की सफल सर्जरी के बाद पत्नी उपासना संग Ayyappa Temple पहुंचे

Travel Tips: मानसून सीजन में बना लें तमिलनाडु के इन 5 हिल स्टेशंस का प्लान, हमेशा कि लिए यादगार बन जाएगी ट्रिप

China क्यों कब्जाना चाहता है सोनम वांगचुक का गांव? क्या है ड्रैगन की बड़ी चाल

Bihar में 32,388 शिक्षकों की TRE-4 भर्ती का रास्ता साफ, BPSC जारी करेगा अधिसूचना