कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल के आरोपों की जांच के आदेश दिये : शिवकुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) वी अंबुकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘चुनावी धोखाधड़ी’ के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा, ‘‘मुझे यह जानकर खुशी हुई।’’ उन्होंने कहा कि वह दस्तावेज और सबूत हासिल करने के लिए फिर से सीईओ कार्यालय जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले चरण में हमने उनसे हर विधानसभा क्षेत्र की विस्तृत जानकारी देने को कहा है, जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।’’

भाजपा के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा कि वह राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी को लेकर चिंतित नहीं हैं। शिवकुमार ने कहा, ‘‘उन्हें (भाजपा नेताओं को) जो कहना है कहने दीजिए। हम एक अदालत, एक न्यायाधीश और एक स्वायत्त आयोग से अनुरोध कर रहे हैं। हमने उनसे (निर्वाचन आयोग से) कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, क्योंकि मतदाता सूची तैयार करना, चुनाव कराना और तुरंत चीजें ठीक करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाने के बाद शिवकुमार ने सीईओ अंबुकुमार को एक ज्ञापन सौंपा।

महादेवपुरा के पूर्व विधायक अरविंद लिंबावली ने बयान दिया है कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के विधानसभा क्षेत्र वरुणा और मंत्री बी जेड ज़मीर अहमद खान के विधानसभा क्षेत्र चामराजपेट में भी फर्जी मतदाता थे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर मेरे निर्वाचन क्षेत्र (कनकपुरा) में भी ऐसे मुद्दे हैं, तो मुझे जांच पर आपत्ति नहीं है। धोखाधड़ी करने वालों और दुरुपयोग के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार