Karnataka Results 2023| कर्नाटक के सीएम बोम्मई के शिगगांव में बीजेपी कैंप कार्यालय पहुंचे, इमारत के परिसर में मिला सांप, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | May 13, 2023

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती चल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव स्थित बीजेपी कैंप कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री बोम्मई जब परिसर में पहुंचे तो एक सांप देखा गया। सांप को रेंगते हुए देखा गया और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बाद में उसे बचा लिया गया और सीएम की मौजूदगी में बिल्डिंग परिसर को सुरक्षित कर दिया गया।

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस 95 सीटों पर, बीजेपी 61 सीटों पर जबकि जेडीएस 19 सीटों पर आगे चल रही है।  सभी की निगाहें शिगगांव विधानसभा सीट पर होंगी क्योंकि भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चौथी बार सीट बरकरार रखना चाहते हैं। बोम्मई ने इस सीट से कांग्रेस नेता यासिर अहमद खान पठान और जनता दल सेक्युलर (JDS) के शशिधर चन्नबसप्पा यालीगर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। शिगगांव 2018 के चुनावों में भाजपा द्वारा जीती गई 104 विधानसभा सीटों में से एक है।

प्रमुख खबरें

Zeenat Aman अच्छी एक्ट्रेस नहीं थीं, Mumtaz ने किया तीखा तंज, पूछा- उन्हें कितने अवॉर्ड मिले?

Top 10 Breaking News 22 April 2026 | Operation Sindoor | Chardham Yatra 2026 | Pahalgam Attack News | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

एमएस धोनी से मिलने पहुंचे दीपक चाहर, CSK के दिग्गज बोले- साथ में कैमरे लेके आया भगाओ इसको

Citadel 2 का धमाकेदार ट्रेलर आउट! Priyanka Chopra और Richard Madden की वापसी, जानें कब और कहाँ होगी रिलीज़